Homeबाराबंकीपन्द्रहवां वित्त से चमकेगा पंचायत भवन

पन्द्रहवां वित्त से चमकेगा पंचायत भवन

पन्द्रहवां वित्त से चमकेगा पंचायत भवन

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। विकास खण्ड हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत थलवारा में पन्द्रहवां वित्त योजना के अंतर्गत पंचायत भवन के सौन्दरीकरण का उद्घाटन सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत की मौजूदगी में किया। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास एकजुटता से होता है।

आप सब आपस में एकजुटता बनाए रखें एवं कोई भी कार्य या विचार करें, तो एक राय बनी रहे। इसका सुखद परिणाम भविष्य में दिखने लगेगा। सांसद ने स्वच्छता, शिक्षा सहित अनेक विषयों में विस्तृत जानकारी दी एवं इसके लिए प्रेरित किया। शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों, गरीबों सहित हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान थलवारा रामानन्द सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख हैदरगढ़ रामदेव सिंह, प्रमुख त्रिवेदीगंज सुनील सिंह, हनुमान प्रसाद द्विवेदी, शिव दिनेश सिंह, विक्रम सिंह, सोनू सिंह, संतोष शुक्ला, गौरव सिंह, अखिलेश मिश्रा, राना सिंह, रंजीत महंत, सुनील चन्देल, सुरेश पाल, श्याम बहादुर, धर्मेन्द्र चौरसिया, लल्लू तिवारी, दिलीप सिंह, शिवकुमार सिंह, अमित मिश्रा, राम खेलावन, दयाराम रावत, कमलेश कुमारी, राम प्रकाश रावत सहित अन्य लोग मौजूूद रहें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read