Homeरायबरेलीभ्रष्टाचार की शिकायत पंचायत सहायक को पड़ रहा भारी, मिल रही धमकी

भ्रष्टाचार की शिकायत पंचायत सहायक को पड़ रहा भारी, मिल रही धमकी

भ्रष्टाचार की शिकायत पंचायत सहायक को पड़ रहा भारी, मिल रही धमकी

राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। प्रधान द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की शिकायत पंचायत सहायक को जिलाधिकारी से करना पड़ रहा भारी, ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी कर रहे प्रताड़ित। बताते चलें कि कुछ दिन पहले पंचायत सहायक पवन कुमार ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई थी।

अब मिल रही है धमकी बनाया जा रहा है दबाव। योगी सरकार में प्रधान द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसका मामला जिलाधिकारी के पास पहुंच गया है। जहां योगी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने में लगी है। वहीं ऐसे ग्राम प्रधान भ्रष्टाचार कर सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है और भ्रष्टाचार कर अपनी जेब गर्म कर रहे हैं। पवन कुमार पुत्र नन्हू लाल निवासी ग्राम पूरे अचली विकासखंड महराजगंज ने विपक्षी कलावती पत्नी रामविपति (प्रधान प्रतिनिधि) निवासिनी ग्राम पूरे अचली के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से लिखित शिकायत किया था और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। दिये गए शिकायती पत्र में कहा की ग्राम प्रधान अचली व प्रधान प्रतिनिधि द्वारा लगातार सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के धन को गलत तरीके से खर्च किया जा रहा है। पंचायत सहायक द्वारा रोक लगाने पर पंचायत सहायक को लगातार प्रधान प्रतिनिधि द्वारा धमकी दी जा रही है। प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि द्वारा मनरेगा का पूरा पैसा अपने नातेदार रामकली, पिंकी, रामसमुझ के खाते में डलवाता है।

रामदीप पुत्र शीतलादीन को अवैध तरीके से मनरेगा हैंडपंप की मरम्मत की मजदूरी का पैसा भुगतान करवाता है जबकि वह काम के योग्य नहीं है जिसके लिए पंचायत सहायक पर भी दबाव बनाते हैं। पंचायत सहायक द्वारा शौचालय की जांच करना है अन्य किसी भी जांच के लिए पंचायत सहायक को रोका जाता है। सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभ को प्रधान प्रतिनिधि सिर्फ अपने खास व परिवार के लोगों को ही देता है। पंचायत सहायक जब मना करता है तो उसे जान से मारने की धमकी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा दी जाती है। प्रधान प्रतिनिधि काफी दबंग किस्म का व्यक्ति है जिससे उसको अपनी जान का लगातार खतरा बना हुआ है जिसको लेकर पीड़ित पंचायत सहायक ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई थी। मामले में अभी तक कोई कार्यवाही तो नहीं की गई, बल्कि पंचायत सहायक पवन कुमार के खिलाफ तरह तरह के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं और लगातार ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि व ग्राम विकास अधिकारी आदित्य कुमार द्वारा धमकी दी जा रही है जिसका एक आडियो भी सामने आया है जिससे पंचायत सहायक काफी हैरान व परेशान है। लगातार कार्यवाही की मांग कर रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read