हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मिस्त्री की हुई मौत
रंजीत सिंह
कालपी, जालौन। स्थानीय नगर कोतवाली अंतर्गत मोदी ग्राउंड के पास मकान की छत पर शटरिंग का काम कर रहे अधेड़ को हाईटेंशन लाइन छू जाने से करेंट लग गया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीखेड़ा निवासी भूरा (40 वर्ष) पुत्र मोहर सिंह शटरिंग मिस्त्री था और गुरुवार शाम को उरई की कोंच रोड स्थित मोदी ग्राउंड के पास निर्माणाधीन मकान की छत पर शटरिंग का काम कर रहा था। इस दौरान ही एक सरिया नजदीक से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया जिससे भूरा को करेंट लग गया और उसकी हालत बिगड़ गई। अचेत हालत में उसे साथी कर्मचारी जिला अस्पताल लेकर गए जहां से उसे झांसी रिफर किया गया पर रास्ते में ही शटरिंग मिस्त्री ने दम तोड़ दिया। झांसी पहुंचने पर उसे मृत बताया गया तो पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शटरिंग मिस्त्री की मौत से उसकी पत्नी शिववति और तीन बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई शिवबाबू ने बताया कि परिवार पूरी तरह से भूरा पर ही निर्भर था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















