HomeTrendingमण्डलीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्री सीताराम इण्टर कालेज का शानदार प्रदर्शन

मण्डलीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्री सीताराम इण्टर कालेज का शानदार प्रदर्शन

  • मण्डलीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्री सीताराम इण्टर कालेज का शानदार प्रदर्शन

  • आराधना ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम एवं 800 मीटर में हासिल किया द्वितीय स्थान

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के श्री सीताराम इंटर कॉलेज सिरसी के छात्र-छात्राओं ने मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 16 से 17 अक्टूबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, जोगिया सिद्धार्थनगर में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्थान हासिल किए। विद्यालय की छात्रा आराधना ने मंडलीय प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रथम तथा 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राणा प्रताप पुत्र भानुू और पवन कुमार ने भी प्रतियोगिता में स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सेनालिका राय ने जनपद स्तर पर 1600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि शॉटपुट में भी स्थान हासिल किया। इन उपलब्धियों पर विद्यालय के प्रबंधक त्रिशूलधारी राय, प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। विद्यालय के शिक्षाों मे सत्यपाल पाल, सिकंन्दर, हरिशंकर पाठक, रामकुमार सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, राकेश पांडेय, मुकेश मिश्रा, आशीष मिश्रा, विश्वजीत, सुनील, हरिश्चंद्र राय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read