HomeTrendingआजाद हिन्द फौज के 83वें वर्ष पर नेता जी के मिशन को...

आजाद हिन्द फौज के 83वें वर्ष पर नेता जी के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प

  • आजाद हिन्द फौज के 83वें वर्ष पर नेता जी के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प

तेजस टूडे ब्यूरो
मुम्बई। आजाद हिंद फौज की स्थापना के 83वें वर्ष पर पवई के आईआईटी मार्केट स्थित हनुमान रोड पर ‘नेता जी परिचय केंद्र’ का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में नेता जी के नाती इंद्रनील मित्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिन्होंने नेता जी के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना किया।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस का योगदान अतुलनीय है। उनके योगदान की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। नेता जी के छोटे भाई मुंबई के वरली में रहते थे और उनका भी वहां आना-जाना रहा है। इस तरह के कार्यक्रम में पहली बार शामिल होकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया। साथ ही बताया कि उन्हें अपनी माता से भी नेताजी के बारे में समय-समय पर जानकारी मिलती रही है।
वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्रा ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विनोदानंद जयहिंदवाला नेताजी के कार्यों और उनके मिशन को लोगों तक पहुंचाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। पत्रकार राजेश विक्रांत ने भी नेता जी के प्रति जयहिंदवाला के समर्पण की प्रशंसा करते हुए अभियान की सफलता की कामना किया। कार्यक्रम आयोजक विनोदानंद जयहिंद वाला ने कहा कि नेताजी के विचारों, मिशन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान जारी रहेगा। आगामी दिनों में ‘जय हिंद पचासा’ पुस्तक पांच भाषाओं में प्रकाशित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग नेताजी के जीवन और विचारों से परिचित हो सकें।
इस अवसर पर थानाभद लपसिरिकुल, रामकुमार त्रिपाठी, कवि यादव, सुनील कुमार, मनोज चतुर्वेदी, डिंपल जोशी, सुनील सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

Must Read