HomeTrendingआवासीय पट्टे की जमीन को लेकर विवाद, महिला ने लगायी न्याय की...

आवासीय पट्टे की जमीन को लेकर विवाद, महिला ने लगायी न्याय की गुहार

  • आवासीय पट्टे की जमीन को लेकर विवाद, महिला ने लगायी न्याय की गुहार

  • तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच एवं कार्यवाही की उठायी मांग

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के तिघरा गांव की निवासी आरती देवी पत्नी राम सुधारे ने अपनी आवासीय पट्टे की भूमि को लेकर विवाद के संबंध में प्रशासन से शिकायत की है। उन्होंने तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार आरती देवी को वर्ष 1996 में ग्राम सभा की ओर से आवासीय पट्टा आवंटित किया गया था। उनका कहना है कि उक्त भूमि को लेकर विपक्षी पक्ष के साथ विवाद है। शिकायतकर्ता ने भूमि पर कब्जे को लेकर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से राजस्व अभिलेखों के आधार पर मामले की जांच कराने का अनुरोध किया है। आरती देवी ने प्रार्थना पत्र में विवाद के दौरान कहासुनी और धमकी दिए जाने की शिकायत भी की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके की जांच कराकर भूमि की स्थिति स्पष्ट करने तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग किया है। अब मामले में प्रशासनिक जांच और राजस्व अभिलेखों के सत्यापन के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

 

 

Must Read