HomeAyodhyaअयोध्या में उपद्रव से क्षुब्ध होकर धर्मस्थलों पर फेंकी गयी थीं आपत्तिजनक...

अयोध्या में उपद्रव से क्षुब्ध होकर धर्मस्थलों पर फेंकी गयी थीं आपत्तिजनक वस्तुएं

अयोध्या में उपद्रव से क्षुब्ध होकर धर्मस्थलों पर फेंकी गयी थीं आपत्तिजनक वस्तुएं

मुख्य षड्यंत्रकारी सहित सात लोग गिरफ्तार
शहर का माहौल खराब करने की रची गयी थी साजिश
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। धर्मस्थलों के बाहर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंक कर शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश 11 लोगों ने मिलकर रची थी। हनुमान जन्मोत्सव पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा पर हुए पथराव से क्षुब्ध होकर आरोपितों ने यह षड़यंत्र रचा था। आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकने में शामिल रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपित अभी फरार है।

Why did the responsible officers of the Information Department become biased?

गुरुवार को आईजी रेंज केपी सिंह एवं एसएसपी शैलेश पांडेय ने संयुक्त पत्रकार में घटना का खुलासा किया। आईजी रेंज ने बताया कि गत 26 अप्रैल की देररात शहर में समुदाय विशेष के कुछ धर्मस्थलों के बाहर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंक कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद एसएसपी शैलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इसके अनावरण के लिए लगाया गया था। टीम के अथक प्रयास से वारदात में लिप्त सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। धर्मगुरुओं की ओर से मिले सहयोग के लिए पुलिस महकमा उनका आभारी है। इस घटना के बाद पुलिस पर विश्वास कर जिस प्रकार लोगों ने धैर्य बनाए रखा, वह सामाजिक सद्भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य साजिशकर्ता खोजनपुर निवासी महेश मिश्र, आवास विकास कालोनी अमानीगंज निवासी प्रत्युष श्रीवास्तव, रीडगंज हमदानी कोठी निवासी नितिन कुमार, नाका मुरावन टोला निवासी दीपक कुमार गौड़, हौसिलानगर निवासी बृजेश पांडेय, सिविल लाइन के आफिसर हास्टल निवासी विमल पांडेय व सआदतगंज निवासी शत्रुघ्न प्रजापति शामिल हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read