भू-माफियाओं पर कसा योगी की पुलिस का शिकंजा
गोवर्धन में वांछित चल रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा
आरके धनगर
मथुरा। बुधवार की रात गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है गोवर्धन पुलिस के मुताबिक सूचना पर वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गोरतलब हो कि पुलिस ने सूचना पर जुल्हेदी क्रासिंग से बहुत समय से वांछित चल रहे नेत्रपाल सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी जतीपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस द्वारा बताया गया कि वांछित अभियुक्त पिछले 6 महीने से वांछित चल रहा था दायर मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों मुख्य आरोपी है जिसे पुलिस ने धर दबोचा है।

गोवर्धन पुलिस ने बताया पकड़े गए युवक ने गांव जतीपुरा में अपने 5 साथियों के साथ में एक जमीन पर जबरन कब्जा किया था जिसकी शिकायत पर गोवर्धन पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया था। दर्ज मामले में सभी आरोपी तभी से ही फरार चल रहे थे जिसमें से मुख्य आरोपी नेत्र राज सिंह और नीटू भैया बुधवार की रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं वांछित चल रहे मामले में संलिप्त 5 आरोपी अनुराग सिंह पुत्र महाराज सिंह, पप्पू पुत्र विरमा, केशव देव पुत्र गोपाल निवासीगण जतीपुरा मनोज पुत्र राधारमण निवासी छटीकरा, बांके सिंगल निवासी गोवर्धन की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गोवर्धन पुलिस ने बताया कि वांछित आरोपी की तलाश में लगातार कभी भी जा रही थी। सूचना पर छटीकरा मार्ग स्थित थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल आकाश यादव, लोकेश कुमार, हरगोविंद द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी नीटू को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















