HomeTrendingबेलवरिया में कोटे की दुकान के लिये खुली बैठक स्थगित

बेलवरिया में कोटे की दुकान के लिये खुली बैठक स्थगित

बेलवरिया में कोटे की दुकान के लिये खुली बैठक स्थगित

अतुल राय
हरहुआ, वाराणसी। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवरिया में उचित दर विक्रेता के चयन के लिए बुलाई गई बैठक स्थगित कर दी गई। ज्वाइंट बीडीओ बीपी वर्मा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कोरम के अभाव में बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसके पहले एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कोटेदार की पात्रता व चयन की शर्तों पर विस्तार से जानकारी दी। एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने कहा कि कोई भी चयन खुली बैठक मे ही किए जाने का प्रावधान है। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान चयन में स्वयं सहायता समूहों को वरीयता दिये जाने का शासन का निर्देश है।सुबह से ही पंचायत भवन के बगल में स्थित बैठक स्थल पर गहमा गहमी दिख रही थी। कोटेदार बनने का सपना देखने वाले अपने समर्थकों के हूजूम के साथ डटे रहे परंतु बैठक स्थगित होने की सूचना से भावी कोटेदार मायूस दिखे। ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने बताया कि बैठक की अगली तिथि 17 अगस्त निर्धारित की गई है तथा उस बैठक में कोरम पूर्ति की बाध्यता नहीं होगी। बैठक में ग्राम प्रधान अशोक पटेल, सचिव बीना सोनकर समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read