उदयपुर पंचायत भवन पर स्वतंत्रता सेनानियों का शिलाफलकम स्थापित
अतुल राय
वाराणसी। हरहुआ विकास खंड के उदयपुर पंचायत भवन पर स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में शीलाफलकम स्थापना हुआ आजादी के अमृत महोत्सव के मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में शीलाफलकम का स्थापना कर अमृत कल के पंचप्रण विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य की भावना का शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने शपथ ग्रहण करवाया। साथ ही कहा कि राष्ट्र की एकता सम्मान और प्रगति के लिए हमें अपनी विरासत पर और स्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुद्धू, ग्राम सचिव विनोद यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामजीत, कृषि तकनीकी सहायक नवीन उपाध्याय, ग्राम पंचायत सदस्य राम चरण, अरविंद चौबे, श्याम बहादुर राजभर, रविंद्र कुमार, संतोष चौबे, कमलेश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









