मेरी माटी-मेरा देश हर वर्ग को राष्ट्र के प्रति करेगा कृत संकल्पित: डीएम
अनूप सिंह
महोबा। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत देशभक्तों को नमन करने और उनकी स्मृतियों को ह्रदय में सजाने और उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण करने, युवाओं को उनके बलिदान एवं देश भक्ति के बारे में बताने, हर वर्ग व हर समुदाय को अपने राष्ट्र के प्रति कृति संकल्पित करने के लिए पूरे देश में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महोबा में भी इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय, तहसील, ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामान्य नागरिकों की भागीदारी के साथ, उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों सहित कार्यालय प्रमुख एवं कलेक्ट्रेट परिवार को पंच प्रण की शपथ दिलायी। मै शपथ लेता हूॅ कि, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाउॅंगा, मैं शपथ लेता हॅू कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। मैं शपथ लेता हॅू कि देश की समृद्धि विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूॅगा। मैं शपथ लेता हूॅ कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूॅगा। मै शपथ लेता हॅू कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन करूंगा। मैं शपथ लेता हूॅ कि देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर, राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूॅंगा। इस अवसर पर जिला अधिकारी मनोज कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत काल के पंचप्रण की जो शपथ ली है उसे साअक्षर आत्मासात किए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी न्याय शिशिर कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे जुबेर बेग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









