मेहनत करने वाले को ही सफलता मिलती है: डा. किरन
तेजस टूडे ब्यूरो
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में शनिवार को ब्लाकस्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार क्विज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन हुआ।
इस प्रतियोगी प्रतियोगिता में ब्लॉक के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सुजानगंज ब्लॉक के कुल 101 छात्रों ने प्रथम चरण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें से टॉप 25 छात्रों की द्वितीय चरण प्रतियोगिता कराई गई। द्वितीय चरण में कुल 5 छात्रों का चयन जिले के लिए किया गया जिसमें कसिस सिंह प्रथम, रौनक पटेल द्वितीय, शिक्षा तृतीय, सृष्टि चतुर्थ, आदर्श निषाद पंचम स्थान पर रहे। खंड शिक्षा अधिकारी डाँ० किरन पांडेय ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेंडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि सफलता किसी की मोहताज नहीं है, मेहनत करने वाले को ही सफलता मिलती है। वहीं चन्द्र प्रकाश तिवारी अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सुजानगंज तथा एआरपी डा विनोद कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में सन्तोष तिवारी, प्रवीण तिवारी, सुनील यादव, राजनाथ गिरी, दिनेश विश्वकर्मा सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में बीईओ ने सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











