भारी वर्षा के चलते चार रिहायशी मकान हुये जमींदोज
एक ही गांव में 4 मकान गिरने से मचा हड़कम्प लेखपाल ने की जांच
तेजस टूडे ब्यूरो
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के पाराकमाल ग्राम में बारिश के दूसरे दिन ही अचानक मकान गिरने का सिलसिला जारी हो गया शनिवार की शाम देखते ही देखते चार मकान धराशाही हो गया लेकिन कोई हताहत नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राम सुवारथ पुत्र हुबराज राजभर का रिहायशी मकान शनिवार की दोपहर धारा शाही हो गया। संयोग अच्छा था कि उस समय घर पर कोई नहीं था। घर गृहस्थी का सामन नष्ट हो गया पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर है। उसी गांव निवासी रामदुलार राजभर, मुनसून राजभर, श्रीपत कुमार का घर बारिश के दूसरे दिन जमींदोज हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गांव के लेखपाल शिव प्रसाद ने सभी गिरे हुए घरों की जांच किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











