शिक्षा को लेकर जागरूक थे रामनिरंजन जी: इसरावती
तेजस टूडे ब्यूरो
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। रामनिरंजन सिंह ने अपने जीवन मे शिक्षा को लेकर काफी जागरूक रहे। यह बातें शनिवार को श्रीराम निरंजन इंटर कालेज के प्रांगण में संस्थापक रामनिरंजन सिंह इंटर कॉलेज की 53वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए प्रबंधक इसरावती सिंह ने कही।
उन्होंने आगे कहा कि संस्थापक रामनिरंजन सिंह जब शिक्षा का कोई स्कूल,कालेज ग्रामीण अंचल में नही था। तब उनके मन में इस संस्था को बनाने के लिए दिन रात मेहनत किया था। यह कालेज आज उन्हीं के मेहनत के चलते फलीभूत हो रहा है।इसके पहले विद्यालय में स्थापित उनकी मूर्ति पर इसरावती सिंह, प्रधानाचार्य स्वराज प्रसाद, आनंद सिंह ,वैभव सिंह, राजेश सिंह, सुनील सिंह, अभिषेक सिंह, शैलेंद्र कुमार सहित सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











