96378
समारोह में पूज्य संत व समाजसेवी रमेश भाई ओझा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रूदौली रामचन्दर यादव, मिल्कीपुर चन्द्रभानु पासवान, जिलाधिकारी चन्द्रविजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान से की गयी। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा जिलाधिकारी ने उपस्थित अतिथियों का आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुये कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद दिया।






