Homeबांदालव मैरिज के एक साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई...

लव मैरिज के एक साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

लव मैरिज के एक साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

चोरी-छिपे अन्तिम संस्कार की कोशिश, पुलिस ने कब्जे में लिया शव
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
जसपुरा, बांदा। स्थानीय थाना क्षेत्र के गलौली जमुना घाट पर बुधवार को सुबह 10 बजे जनपद हमीरपुर के निवासी इमिलिया, भरूवा सुमेरपुर की निवासी कोमल सिंह (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कोमल की शादी एक साल पहले मोहित द्विवेदी से लव मैरिज के जरिए हुई थी। कोमल के शव को मोहित और उसके कुछ साथी 25 किलोमीटर दूर गलौली थाना जसपुरा जनपद बाँदा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लाए थे। जैसे ही ग्रामीणों को भनक लगी, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मोनी निशाद, उप निरीक्षक दिलीप कुमार यादव और टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार को रोक दिया। नायब तहसीलदार वेदप्रकाश पैलानी की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए बांदा भेजा गया। कोमल के पिता अमर सिंह का आरोप है कि उनकी बेटी को मोहित और उसके परिजनों ने मिलकर हत्या कर दी और साजिश के तहत चोरी-छिपे शव को गलौली घाट पर लाकर अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। पुलिस को इस घटना की सूचना मोबाइल के जरिए मिली। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।थाना प्रभारी मोनी निषाद ने बताया कि गांव वालों की सूचना पर अंतिम संस्कार रूकवाकर और मृतका के पिता, परिवार वालों की उपस्थित में पंचनामा भरवाकर पीएम के लिए बाँदा भेजा गया पीएम रिपोर्ट के आने पर सही पता चलेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read