विद्या भारती कानपुर प्रान्त की हुई बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। कानपुर प्रांत में मानक परिषद की बैठक में बुधवार को दिनेश क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख, श्रीराम राजेंद्र, राकेश निरंजन अध्यक्ष, अयोध्या प्रसाद प्रदेश निरीक्षक, धीरेंद् प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा ने पुष्पार्चन किया।
इस अवसर पर भगवान सिंह, शिवकरन संभाग निरीक्षक, राम प्रसाद तिवारी, विजय शंकर संभाग निरीक्षक जन शिक्षा व सभी आंकलन कर्ता के साथ प्रबंधक संतोष कुमार सिंह सीनियर एडवोकेट एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गुप्ता तथा आए हुए सभी कानपुर प्रांत केविद्यालयों के प्रधानाचार्य बंधु उपस्थिति रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष पुष्पर्चन करके की गई। बैठक में कुल चार सत्रों का आयोजन किया गया सभी सत्रों मे आकलन करने से संबंधित उन बिंदुओं को समझाया जिसके आधार पर विद्यालय का निर्धारण किया जाता है। दिनेश ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यालय की गुणवत्ता सुधार से संबंधित विभिन्न बातों को रखा। इसके पश्चात राजेंद्र बाबू जी ने अपने प्रेजेंटेशन के द्वारा विद्या भारती के विद्यालयों को किस प्रकार उच्च गुणवत्ता के बनाए जाएं, इसका वर्णन किया। कार्यक्रम में सर्व व्यवस्था विद्यालय के प्रथम सहायक नारायण तिवारी एवं अनुशासन व्यवस्था महेश मिश्रा एवं अमरनाथ मिश्रा के द्वारा आलोकित किया गया विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह सीनियर एडवोकेट विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता के द्वारा आए हुए सभी प्रधानाचार्य एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












