Homeबांदाआयुक्त व डीआईजी ने केन घाट का किया निरीक्षण

आयुक्त व डीआईजी ने केन घाट का किया निरीक्षण

आयुक्त व डीआईजी ने केन घाट का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बॉदा बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने छठ पूजा पर्व के आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का केन नदी घाट पर निरीक्षण किया। उन्होंने केन नदी घाट पर समुचित साफ-सफाई व्यवस्था कराये जाने तथा बैरिकेटिंग करने व गहरायी वाले स्थान पर बल्ली लगाये जाने के साथ प्रकाश की व्यवस्था किये जाने के सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बॉदा को निर्देश दिये। उन्होंने छठ पर्व के दौरान गोताखोर एवं नाविकों की व्यवस्था भी रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस की भी ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read