HomeTrendingनयी बस्ती से नदी में नहाने गये 4 दोस्तों में एक की...

नयी बस्ती से नदी में नहाने गये 4 दोस्तों में एक की डूबने से हुई मौत

  • नयी बस्ती से नदी में नहाने गये 4 दोस्तों में एक की डूबने से हुई मौत

  • तीन को बचाया गया, रात भर चला खोजबीन अभियान, सुबह मिली युवक की लाश

तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी के नई बस्ती क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है जहां वालकास नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों लड़के नदी में नहाने के लिए उतरे थे तभी अचानक गहराई और पानी के तेज बहाव के कारण वे फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से 3 लड़कों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन एक युवक पानी में डूब गया। मृतक की पहचान मोइनुद्दीन (19 वर्ष) के रूप में हुई है। परिवार वालों के अनुसार घटना के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची लेकिन उन्होंने ठीक से तलाशी अभियान नहीं चलाया और करीब 20 मिनट बाद ही वापस लौट गए इस दौरान परिजन पूरी रात नदी किनारे अपने बेटे की तलाश में भटकते रहे। सुबह होने पर स्थानीय लोगों की मदद से युवक का शव बरामद किया गया जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई। घटना के बाद परिजनों ने रेस्क्यू कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही प्रशासन से जांच की मांग भी किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read