केवाईसी के नाम पर भारत गैस एजेंसी के कार्यकर्ता कर रहे अवैध वसूली
तेजस टूडे सं.
मो. इरशाद
बहराइच। जनपद के नानपारा में बाईपास रोड पर स्थित भारत गैस एजेंसी गल्ला मंडी भारत गैस एजेंसी के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर KYC के नाम पर अवैध वसूली का खेल शुरू किया है। उपभोक्ताओं को बेहद दौड़ाने व परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। लंबी-लंबी कतारों में लगे रसोई गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को काउंटर तक पहुंचने के बाद रसोई गैस उपभोक्ताओं को बताया जाता है कि आपकी पासबुक की KYC नहीं हुई। पर्ची खत्म हो गई। आपकी गैस बुक नहीं है। विभिन्न प्रकार से उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। सोचने वाली बात यह है कि यह सारे नियम गैस एजेंसी के कार्यकर्ताओं याद भी तब आते हैं जब किसी प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है किंतु दुख इस बात का है कि KYC के लिए भी रसोई गैस उपभोक्ताओं को पूरा दिन लंबी लंबी कतारों का सामना करना पड़ता है।
हद तो तब हो गई जब KYC के लिए भारत गैस एजेंसी के सामने एक दुकान में भारत गैस एजेंसी का कार्यकर्ता बैठकर 50 से 60 रुपए KYC फॉर्म के लिए बगल वाली दुकान सुनील मेडिकल स्टोर से 50 से 60 रुपए का KYC फॉर्म उपभोक्ताओं खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है। भारत गैस एजेंसी की कार्यकर्ता द्वारा बताया जा रहा है कि जिस उपभोक्ता की KYC होनी है, उसको 50 से ₹60 का फॉर्म खरीदना होगा, अन्यथा KYC नहीं हो पायेगी। जहां शासन का आदेश हो रहा है कि गैस उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर आसानी से प्राप्त कराई जाय, वहीं नानपारा नगर के भारत गैस एजेंसी के कार्यकर्ता KYC के नाम पर अवैध वसूली करके उपभोक्ताओं को लूट रहे हैं। नंबर लगवाने व KYC के उपभोक्ता को 50 से 60 रुपए का फॉर्म खरीदना पड़ता है जबकि केवाईसी सिर्फ और सिर्फ भारत गैस एजेंसी की तरफ से निशुल्क होनी चाहिये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



