HomeTrendingजनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं

  • जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं

  • त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करते हुए उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय। साथ ही निर्देश दिये गये कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व का विशेष ध्यान रखा जाय जिससे आमजन को प्रभावी राहत मिल सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read