पटाखा जलाते समय एक की हुई मौत, एक अन्य जख्मी
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर सरैया मे पटाखे दगाते समय खुशियों का माहौल गम में बदल गया। यहां दो जुड़वा भाइयो मे एक भाई की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर सरैया निवासी राजू गौतम के 11 वर्षीय दो जुड़वा पुत्र करन व अर्जुन शुक्रवार को घर के बगल में पटाखा जला रहे थे।
करन ने एक पटाखे को जलाते समय उस पर गिलास रख दिया। पटाखा दगते ही गिलास फटकर अर्जुन के पेट मे घुस गया। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को परिजन आनन—फानन में जिला अस्पताल ले गये जहां हालात गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान अर्जुन की मौत हो गयी। घटना के बाद से पूरे गांव मे खुशियों का महापर्व गम में बदल गया। विगत 11 वर्ष पूर्व जब प्यारेपुर सरैया मे राजू गौतम के घर दो जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया तो पति—पत्नी खुशी से झूम उठे। उन्होंने फेमस फिल्म करन अर्जुन को लेकर दोनों बेटों का नाम करन—अर्जुन रखा लेकिन ईश्वर ने 11 वर्ष बाद दोनों जुड़वा भाइयों को जुदा कर दिया
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












