Homeबाराबंकीगौशाला में मण्डलाध्यक्ष ने की गोवर्धन व गौ पूजा

गौशाला में मण्डलाध्यक्ष ने की गोवर्धन व गौ पूजा

गौशाला में मण्डलाध्यक्ष ने की गोवर्धन व गौ पूजा

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। देश समाज धर्म संस्कृति के लिए गोवंश की महत्ता न कभी कम रही है और न भविष्य में कमतर होगी। बीच के कालखंड में तकनीकी प्रयोग के बढ़ जाने से विषम स्थितियाँ उत्पन्न जरूर हुई हैं। उक्त विचार मुख्य अतिथि के रूप में आनंद वर्मा मंडलाध्यक्ष दुग्ध संघ पराग, अयोध्या मंडल ने गौवंश आश्रय स्थल ज़रहरा में गोवर्धन पूजा व गौपूजन के साथ गौमाता की रक्षा हेतु हवन के बाद व्यक्त किये। अध्यक्षता करते हुए नमामि गंगे के सदस्य प्रदीप सारंग ने कहा कि वैज्ञानिक स्तर पर नवाचार हो रहे हैं। जैसे ही इन नवाचारों का परिष्कृत रूप लोगों की जानकारी में आएगा। वैसे ही गोवंश का कृषि में तथा सामाजिक जीवन में उपयोगिता बढ़ जाएगी। गौशाला में समस्त गायों को फल व मिष्ठान खिलाया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिला मंत्री पंकज वर्मा ने बताया कि इस गो आश्रय स्थल में 107 गाएं मौजूद हैं। समय—समय पर इनका स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण कराया जाता रहता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष वर्मा जिला मंत्री किसान मोर्चा, वासुदेव वर्मा, राधेरमण वर्मा, अरुणेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, संजय वर्मा टीए, नंद किशोर वर्मा, सचिव जरहरा सुधीर मिश्र, सचिव मंजीठा मनोज वर्मा, अखिलेश वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read