Homeजालौनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अमल में लायी जायेगी कार्यवाही: डीएम

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अमल में लायी जायेगी कार्यवाही: डीएम

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अमल में लायी जायेगी कार्यवाही: डीएम

रंजीत सिंह
जालौन। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रदेश सरकार की मंशानुरूप थाना समाधान दिवस जालौन में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर प्राप्त शिकायतों को समयावधि के अंतर्गत निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी राजेश पांडेय ने कहा कि शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र को गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जाए। यदि निस्तारण में लापरवाही मिली तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त जमीनी विवाद शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाए तथा राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उक्त शिकायतों का समयावधि के अंदर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक डा. ईराज राजा ने कहा कि थाना दिवस में छोटी बड़ी शिकायतों को सूचीबद्ध कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए तथा उनका समय सीमा के अंतर्गत मौके पर जाकर निस्तारण भी सुनिचित किया जाय, ताकि उन प्रकरणों की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जालौन सुरेश पाल, क्षेत्राधिकारी जालौन रविंद्र गौतम, अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज तिवारी आदि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read