एक दिवसीय ब्यूटीशियन महा मेगा सेमिनार आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
रोहनिया, वाराणसी। महिला सशक्तिकरण सेवा समिति द्वारा पट्टी खुर्द स्थित एक पैलेस में आयोजित एक दिवसीय सेमिनार एवं ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक शरद कुमार गोस्वामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
एडवांस ब्राइडल मेकअप एक्सपर्ट पूनम द्वारा मेकअप की बारीकियों को बताया गया तथा ब्यूटीशियन एक्सपर्ट ममता मैम द्वारा महिलाओं को ब्यूटीशियन की बारीकियों तथा वेस्टर्न लुक मेकअप की स्पेशल टेक्निक के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता सिंह व संचालन ममता सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शरद गोस्वामी ने किया। इस दौरान जज के रूप में उपस्थित सोना भट्टाचार्य, रुखसार बानो ने प्रथम पुरस्कार रिंकू गिरी पुराना पुल पचक्रोशी वाराणसी तथा दूसरा पुरस्कार सबा भदोही तथा तृतीय पुरस्कार नीलम वाराणसी को दिया। इस अवसर पर सीमा, रीमा, रूबी, आरती सहित पूर्वांचल की सैकड़ों महिलाओं शामिल रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











