HomeGhazipurगड्ढों में बनी है जखनिया की सड़कें

गड्ढों में बनी है जखनिया की सड़कें

गड्ढों में बनी है जखनिया की सड़कें

नवरात्र से पहले जर्जर सड़कों को बनाने का दिया गया निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। सड़कों में गड्ढे नहीं, गड्ढों में बनी है सड़कें। यह बातें जखनिया के लिये सही साबित हो रही है। जखनियां तहसील मुख्यालय से चारों तरफ की सड़के गड्ढोंं में परिवर्तित हो चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि नवरात्र से पहले पूजा पंडालो के पास की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाए। अब देखना है कि जखनिया में इसका पालन कितना होता है। मनिहारी से जखनिया 14 किलोमीटर, शादियाबाद से जखनिया 8 किलोमीटर, दुल्लहपुर से जखनिया 11 किलोमीटर, मजुई से जखनिया 12 किलोमीटर, कुडिला से जखनिया 2 किलोमीटर तक ये सड़के पूरी तरह गड्ढायुक्त है जिसे बनवाने के लिये क्षेत्रीय लोग सहित संघर्ष समिति ने कई बार जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। तहसील में धरना प्रदर्शन भी किया गया लेकिन फिर भी सड़कों की स्थिति जस की तस पड़ी हुई है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री के आदेश का पालन जखनिया की सड़कों पर कितना दिखाई देता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read