HomeTrendingपरछा फायरिंग का एक आरोपी तमंचा—कारतूस के साथ गिरफ्तार

परछा फायरिंग का एक आरोपी तमंचा—कारतूस के साथ गिरफ्तार

  • परछा फायरिंग का एक आरोपी तमंचा—कारतूस के साथ गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
मौदहा, हमीरपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम परछा में हुई फायरिंग की घटना के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परछा में बीते 18 अक्टूबर की शाम फायरिंग की घटना से हडकंप मच गया था जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। उसी सिलसिले में पुलिस को सूचना मिली थी कि फायरिंग की घटना का मुख्य आरोपी परछा निवासी सददाम पुत्र सुम्मा परछा मोड के निकट छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सददाम को परछा मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक नाजायज तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। कोतवाली पुलिस ने सद्दाम पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

 

 

 

 

 

Must Read