HomeTrendingगोमती नगर में दशहरा मेला एवं रावण दहन का हुआ भव्य आयोजन

गोमती नगर में दशहरा मेला एवं रावण दहन का हुआ भव्य आयोजन

  • गोमती नगर में दशहरा मेला एवं रावण दहन का हुआ भव्य आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। गोमती नगर स्थित् विज्ञान खंड में वैज्ञानिक स्वामी सत्य प्रकाश वेद विज्ञान सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य रामलीला का मंचन व रावण दहन के साथ मेले का आयोजन हुआ। बाराबंकी के कलाकारों ने रामलीला में राम, सीता लक्ष्मण एवं हनुमान की भूमिका निभाई तथा उपस्थित अतिथियों व जनता का मनमोह लिया। अवनीन्द्र एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासियों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बी.के.टी. योगेश शुक्ला, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रभारी (प्रयागराज नगर) राकेश त्रिवेदी, सह-संयोजक (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) नीरा सिन्हा वर्षा तथा मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वेद विज्ञान समिति के मुख्य संरक्षक स्वामी दीनानाथ शास्त्री, संरक्षक आर.पी. सिंह, अध्यक्ष मुकुंद सिंह, अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) डाली सिंह, प्रचार मंत्री रंजीत राय, श्रीनिवास पांडेय, राकेश पाल, मीडिया प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव, अनुराग पांडेय, अनुराग देव राय, राकेश शंखधर, शैलेंद्र पांडेय, इं. ओ.पी. राय, ऋषिराज मिश्रा सहयोग प्रशंसनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ हाईकोर्ट अधिवक्ता के.डी. सिंह एवं महामंत्री डॉ. सुनील दत्त श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।

 

 

 

 

 

Must Read