प्रेम में युवक पर जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार
प्रेम में युवक पर जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार
अजय जायसवाल
गोरखपुर। लड़की के प्रेम में युवक की पिटाई करने के आरोपी को गोरखपुर की कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान समीर शेख निवासी बिलन्दपुर बासगांव कालोनी थाना कैंट के रूप में हुई। पुलिस ने घटना में प्रयोग किए गए लोहे की राड को बरामद कर लिया है।
पुलिस को कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भिजवा दिया। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि 28 मार्च 2022 को पुलिस के घ्पास शिकायत आई थी कि अयान शेख उर्फ राहुल राज, समीर शेख पुत्रगण इसराज अली निवासी बिलन्दपुर बास गांव कालोनी थाना कैन्ट और उसके दो दोस्तों ने मिलकर युवराज द्विवेदी की पिटाई की है। घटना सीएस गर्ल्स हास्टल के पास हुई है। हमलावरों ने उसे घेरकर राड से जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था औरा आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एक लड़की के प्रेम में पागल होकर पिटाई की थी। घायल युवक उस लड़की से प्रेम करता था और आरोपी भी उसी लड़की से प्रेम करता था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।