Jaunpur News : मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के पक्का पोखरा स्थित सेन्ट डेविड स्कूल में आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को शनिवार को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक ने स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की फीस में भी रियायत देने की घोषणा की।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा कराई गए छात्रवृत्ति परीक्षा में नर्सरी की छात्रा एलिया वसीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलकेजी के राघव, कक्षा चार की शेख अरीशा अबूजर, कक्षा सात के दिव्यांश सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा चार के हसन अब्बास, कक्षा आठ की अरीबा व ऋतु वर्षा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय प्रबंधक रईस खान ने बताया कि प्रथम आने वाले विद्यार्थी की वर्षभर की शत-प्रतिशत फीस माफ की गई है। द्वितीय स्थान पाने वाले की फीस में 70 फीसदी और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों की फीस में 50 फीसदी की छूट दी गई है। छात्रों को प्रमाण पत्र व मेडल से भी सम्मानित किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














