Homeगोण्डाविश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ माँ के नाम' पौधरोपण कार्यक्रम का...

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
वन विभाग ने जलकुंभी आधारित जैविक खाद के प्रयोग से नवाचार को दिया प्रोत्साहन
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में गुरुवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में जिला पंचायत परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र एवं जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा पीपल, बरगद एवं नीम जैसे पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रदान किया गया। इस अवसर पर वन विभाग द्वारा नवाचार के रूप में जलकुंभी के टुकड़ों को ऑर्गेनिक खाद के रूप में उपयोग किया गया, जिसे पौधों की मिट्टी में मिलाया गया। यह जैविक विधि पौधों की वृद्धि एवं जड़ों की पोषण क्षमता बढ़ाने में सहायक होगी तथा पर्यावरण अनुकूल समाधान के रूप में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न शासकीय कार्यालय परिसरों, सार्वजनिक स्थलों एवं शिक्षण संस्थानों में भी वृक्षारोपण अभियान संचालित किया गया। इन स्थलों पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी कर पर्यावरणीय उत्तरदायित्व का निर्वहन किया। रोपे गए प्रत्येक पौधे के लिए जलकुंभी आधारित जैविक खाद का प्रयोग सुनिश्चित किया गया।कार्यक्रम की अगली कड़ी में जिला पंचायत सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें पर्यावरणीय संवेदनशीलता, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञों व अधिकारियों द्वारा विस्तृत विचार प्रस्तुत किए गए। छात्राओं, शिक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे नवाचारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा, एसडीईएओ सुदर्शन कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, एई जिला पंचायत, विद्यालयों की छात्राएं एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

Must Read