विश्व शान्ति महायज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन जैन समाज के लोगों ने किया अभिषेक
मनीष चौधरी
टूंडला, फिरोजाबाद। 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा पंचायती मंदिर टूंडला में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन अभिषेक व शांतिधारा का आयोजन किया गया जिसमें विधिविधान के साथ पुजारियों ने पूजा-अर्चना की। सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ महोत्सव में विधानाचार्य पुष्पेंद्र शास्त्री ने कहा कि अष्टाहिक पर्व जैन धर्म में विशेष स्थान रखता है आठ दिन का यह उत्सव साल में तीन बार कार्तिक, फाल्गुन, आषाढ़ के महीनों में मनाया जाता है।
इस पर्व की शुरुआत मेना सुंदरी ने अपने पति श्रीपाल के कुष्ठ रोग निवारण के लिए उन्होंने 8 दिन तक पति के निरोग होने के लिए सिद्धचक्र विधान मंडल और तीर्थकरो को अभिषेक नल के छींटे देने तक साधना की थी। तभी से जैन धर्म पालन करते आ रहे है। कार्यक्रम में जसवीर प्रसाद जैन, जयंत जैन, मुकेश चंद जैन, महेश चंद जैन, नीरज जैन, सचिन जैन, शिरोमणि जैन, विनोद जैन, राजीव जैन, अरविंद, सोनल जैन, महेश जैन, सुनील कुमार जैन, अरविंद, गौरव जैन, शैलेन्द्र जैन, पदम जैन, इंदु जैन, चंदा जैन, पायल जैन, खुशबू जैन, बीना जैन, निक्की जैन के अलावा बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















