HomeTrendingएक तरफ जिलाधिकारी की कुर्सी, दूसरी तरफ पिता का दिल!

एक तरफ जिलाधिकारी की कुर्सी, दूसरी तरफ पिता का दिल!

  • एक तरफ जिलाधिकारी की कुर्सी, दूसरी तरफ पिता का दिल!

  • बाल दिवस पर नन्ही परी को गोद में लेकर स्कूल पहुंचे डीएम

  • बच्चों को दिया जिन्दगी का सबसे बड़ा मंत्र ‘अपने पैशन को फॉलो करो’

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल गुप्ता
चित्रकूट। बाल दिवस का दिन। श्री जी इंटरनेशनल स्कूल में जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। मंच पर कोई नेता नहीं, कोई फिल्मी हस्ती नहीं, बल्कि चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग थे। सबसे खास बात ये थी कि वे अकेले नहीं आए थे, अपनी नन्ही परी को गोद में लिए हुए आए थे। एक तरफ प्रभु श्री रामचन्द्र जी की तपोस्थली, धर्मनगरी चित्रकूट के विकास कार्यों, पर्यटन स्थलों और पूरे जिले की जिम्मेदारी का बोझ, और दूसरी तरफ एक पिता का फर्ज। डीएम साहब ने दोनों को एक साथ निभाकर बता दिया कि बड़ा अधिकारी बनने से पहले एक अच्छा इंसान और अच्छा पिता बनना ज्यादा जरूरी है।

कार्यक्रम का नाम था- Children’s Day Special Podcast – Beyond The Chair
और वाकई में DM साहब ने कुर्सी से परे जाकर बच्चों से दिल की बात की। कक्षा 9 की कामना सुरना ने पूछा सबसे बड़ा सवाल कार्यक्रम में कक्षा 9 की छात्रा कामना सुरना ने वो सवाल पूछा, जो आज हर घर के बच्चे के मन में है। कामना ने कहा- _”सर, मैं फैशन डिजाइनर बनना चाहती हूं लेकिन मेरे माता-पिता चाहते हैं कि मैं UPSC जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम क्लियर करूं। जब माता-पिता और समाज की उम्मीदें अलग हों, तो छात्र अपना सच्चा इंटरेस्ट कैसे पहचानें?”_ पूरा हॉल शांत हो गया। सबकी नजर DM साहब पर थी।

डीएम का जवाब- तालियों से गूंज उठा हाल
जिलाधिकारीपुलकित गर्ग ने मुस्कुराते हुए कहा कि काम तो आपको ही करना है जिंदगी भर तो फैसला भी आपको ही करना चाहिए। आपके माता-पिता की नीयत अच्छी है, वह आपके लिए अच्छा ही सोच रहे हैं। लेकिन हो सकता है उन्हें डाउट हो कि फैशन डिजाइनिंग में करियर अच्छा है या नहीं।” उन्होंने समझाया कि आज के समय में IIT, NEET, UPSC देना बहुत मुश्किल हो गया है क्योंकि लाखों बच्चे दे रहे हैं। वहीं फैशन डिजाइनिंग जैसे क्षेत्र में कंपटीशन कम है और NIFT जैसी संस्थाओं से अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिलती है।
फिर उन्होंने वो उदाहरण दिया जिसे सुनकर बच्चे जोश से भर गये। अगर सचिन तेंदुलकर के माता-पिता कहते कि तुम क्रिकेट मत खेलो, IIT का एग्जाम दो तो क्या होता? हो सकता है वो IIT न क्लियर कर पाते, लेकिन क्रिकेट में वो लीजेंड हैं। जो जिसमें अच्छा है, उसे वही करना चाहिए।

अगर आप वह नहीं करोगे तो जिन्दगी भर पछतावा रहेगा
जिलाधिकारी साहब ने कहा -Don’t fall in that trap, अपने मन से जो अच्छा लगता है, वही करो। गोद में नन्ही परी और बच्चों के लिए पिता जैसा प्यार पूरे कार्यक्रम के दौरान DM साहब की नन्ही परी उनकी गोद में बैठी रही। कभी वो माइक से खेलती, कभी पापा की तरफ देखकर मुस्कुराती। और DM साहब एक हाथ से बेटी को संभालते, दूसरे हाथ से बच्चों के सवालों के जवाब देते रहे। ये तस्वीर ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सीख बन गई, पद कितना भी बड़ा क्यों न हो, पिता का प्यार सबसे बड़ा होता है। अंत में DM साहब ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि चित्रकूट के बच्चे ही चित्रकूट का भविष्य हैं। अगर वे अपने पैशन के साथ मेहनत करेंगे तो कोई भी मंजिल दूर नहीं है। स्कूल परिवार ने जताया आभार श्री जी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन, शिक्षकों और बच्चों ने DM साहब का जोरदार स्वागत किया। बच्चों ने कहा कि आज उन्होंने एक जिलाधिकारी को नहीं, बल्कि एक पिता, एक दोस्त और एक गाइड को देखा है।

 

 

 

 

Must Read