कक्षा 10 की छात्रा ओजस्वी ने राजधानी का बढ़ाया मान
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। जवाहर नवोदय विद्यालय लखनऊ की कक्षा 10 की छात्रा कुमारी ओजस्वी शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदी व्याकरण ओलंपियाड में दूसरा स्थान हासिल करके अपने विद्यालय तथा परिवार को गौरवांवित किया।

इस उपलब्धि के लिए ओजस्वी को दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में स्वर्ण पदक तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार बहुत ही गौरव की अनुभूति कर रहा है। प्रतियोगिता में उनके हिन्दी शिक्षक दिलीप मौर्य का परामर्श सदैव उसके साथ रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















