डा. काशी प्रसाद जयन्ती एवं मेधावी सम्मान समारोह 27 नवम्बर को
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभम जायसवाल
लखनऊ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डा. काशी प्रसाद जायसवाल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति लखनऊ द्वारा विश्वविख्यात इतिहासकार एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की 145वीं जयंती व मेधावी सम्मान समारोह 27 नवंबर दिन गुरुवार को प्रातः 11 बजे से होगा। उक्त आयोजन डॉ काशी प्रसाद स्मृति वाटिका सेक्टर–1 विकास नगर (बाजार इंडिया के सामने कुर्सी रोड) विकास नगर में होगा।
उक्त आयोजन के लिये हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट में 60% प्राप्त छात्र—छात्राओं से अपील है कि मार्कशीट एवं प्रकाशित होने वाली स्मारिका के लिये लेख तथा वैवाहिक विवरण 7007035106, 9530520042, 8318130760, 9415575774 पर उपलब्ध करायें। इस आशय की जानकारी प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति लखनऊ डॉ काशी प्रसाद जायसवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के जिम्मेदारी मनीष जायसवाल एडवोकेट ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










