HomeLucknowभाजपा नेता विनोद जी ने 'एक पेड़ मां के नाम' पर किया...

भाजपा नेता विनोद जी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर किया पौधरोपण

भाजपा नेता विनोद जी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर किया पौधरोपण

तेजस टूडे ब्यूरो
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। भरवारा मल्हौर वार्ड में ग्राम सेमरा मे माध्यमिक विद्यालय, सेमरा, चिनहट लखनऊ में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर नीम का पौधा लगाकर अभियान को समर्थन दिया और सभी नागरिकों और बच्चों से अपील किया कि वे भी अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं। यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृ सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम में शिव कुमार दादा, कुलदीप, अतिश कनौजिया, दयानन्द कन्नौजिया सहित स्कूल की शिक्षक, शिक्षिका, बच्चों सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के चारों तरफ दस प्रकार से अधिक पौधों का रोपण किया गया जिनमें नीम, हरसेगार, आंवला, रातरानी, अशोक आदि प्रमुख हैं। इस दौरान कहा कि हम सभी मिलकर “एक पेड़ माँ के नाम” लगाएं और आने वाली पीढ़ियों को हरियाली, स्वच्छता और स्नेह का उपहार दें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read