HomeLucknowlucknowसंयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल एवं चन्द्रा विकास फाउण्डेशन ने मातृछाया वृद्धाश्रम में...

संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल एवं चन्द्रा विकास फाउण्डेशन ने मातृछाया वृद्धाश्रम में मनायी होली

  • संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल एवं चन्द्रा विकास फाउण्डेशन ने मातृछाया वृद्धाश्रम में मनायी होली

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल एवं चन्द्रा विकास फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में मातृछाया वृद्धाश्रम में होली का पावन पर्व अत्यंत प्रेम, उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। वृद्धाश्रम में निवास कर रहीं वृद्धा और मानसिक रूप से कमजोर माताओं के साथ गुजिया बाँटी गईं। गुलाल लगाया गया, पापड़ खिलाए गए तथा सभी ने मिलकर नृत्य व संगीत के साथ होली का पर्व मनाया। पूरा वातावरण प्रेम, अपनत्व और संवेदनशीलता से परिपूर्ण रहा। यह वे माताएँ हैं जिनका कोई अपना नहीं है जिन्हें जीवन के इस पड़ाव पर अकेलापन झेलना पड़ रहा है। ऐसे में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एवं चंद्रा विकास फाउंडेशन द्वारा उनके साथ होली मनाना उनके लिए भावनात्मक संबल और अपनत्व का संदेश बना। वृद्धा माताओं के चेहरों पर आई मुस्कान इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही।
इस अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की महिला प्रकोष्ठ की गीता गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, रुचि सिंह महिला अध्यक्ष, चंद्रा विकास फाउंडेशन की अध्यक्ष मान्या सिंह, अपर्णा सिंह, सुनीता चटर्जी जिलाध्यक्ष, उजमा ठाकुरगंज इकाई अध्यक्ष, ज्योति तिवारीनगर उपाध्यक्ष, सविता जी, मानसी जी, खुशबू केशरवानी, पारुल मोहन प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कुल मिलाकर यह आयोजन समाज में संवेदनशीलता, सेवा और मानवता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read