HomeJaunpurJaunpur News : पीटी उषा एथलीट्स एकेडमी ऑफ केरला में नितिका का...

Jaunpur News : पीटी उषा एथलीट्स एकेडमी ऑफ केरला में नितिका का हुआ चयन

Jaunpur News : पीटी उषा एथलीट्स एकेडमी ऑफ केरला में नितिका का हुआ चयन

डेहरी की बिटिया ने जनपद व गांव का बढ़ाया मान
विनोद कुमार
चंदवक, जौनपुर। कमियाबी उन्ही को हासिल होती है जिनके हौसलों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। कुछ इसी तरह की मिसाल जिले के केराकत तहसील क्षेत्र के डेहरी गांव की नितिका यादव ने पेश की है। जिनका चयन पीटी उषा एथलीट्स एकेडमी ऑफ केरला में हुआ है।

गौरतलब हो कि पी.टी. ऊषा एथलीट्स एकेडमी केरला में एक दिवसीय लड़कियों का सिलेक्सन ट्रायल 11 से 13 वर्ष के बीच चला। सिलेक्सन ट्रायल में नितिका यादव ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत सफलता हासिल करते हुए पी.टी. ऊषा एकेडमी में अपनी जगह पक्की करने में कामियाब रही। नितिका यादव के चयन की खबर जैसे ही परिवार में हुआ तो परिवार सहित ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बधाई देने वालों का तांता डेहरी गांव में लगा रहा। नितिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, ग्रामीणों समेत कराटे गुरु सोनू यादव को दी। बता दें कि पी.टी. ऊषा एकेडमी में चयन हुए बच्चों के प्रैक्टिस से लेकर खाना-पीना, पढ़ाई-लिखाई व रहने का सारा खर्च सरकार उठाती है। एकेडमी में चयन हुए बच्चों को खेल के लिये तैयार किये जाते हैं। पूरी तरह तैयार होने के बाद खिलाड़ी भारत के लिये खेलते हैं।
बेटी देश के लिये खेले सौभाग्य की बातः मनोजा देवी
नितिका यादव की पी.टी. उषा एथलीट्स एकेडमी केरला में चयन की खबर मिलते ही परिजनों में खुशी लहर दौड़ पड़ी। मीडिया बात करते हुए नितिका यादव की माता मनोजा देवी ने बताया कि मेरे लिये गर्व की बात है कि मेरे पति लेह लद्दाख में भारत तिब्बत सीमा पर देश की सेवा कर रहे हैं। मेरी बेटी आने वाले दिनों में देश के लिये खेलकर देश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने बताया कि तीन पुत्रों में नितिका मेरी सबसे बड़ी बेटी है। नितिका अब तक कुल 7 मेडल अपने नाम कर चुकी है जिसमें 4 नेशनल, 2 स्टेट और 1 जिले स्तर पर जीत चुकी है। नितिका कक्षा 8 में गोमती पब्लिक स्कूल केराकत में पढ़ती हैं।
माता-पिता की बदलती मानसिकता को देखकर खुशी होती हैः पी.टी. उषा
भारतीय ट्रैक और फील्ड की रानी मानी जाने वाली पी.टी. उषा एथलीट में भारत के अब तक के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा कि उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स के चयन परीक्षणों में भारत के विभिन्न भागों से आये 267 लड़कियों की भागीदारी पर आश्चर्यचकित हूं। माता-पिता की बदलती मानसिकता को देखकर बहुत खुशी होती है। अपनी लड़कियों को सशक्त बनाना और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिये पंख देने के लिये उन सभी परिवारों का आभार प्रकट करती हूं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read