ग्लोबल पीस एण्ड ह्यूमैनिटी अवार्ड से सम्मानित किये गये कर्नल आदि शंकर

ग्लोबल पीस एण्ड ह्यूमैनिटी अवार्ड से सम्मानित किये गये कर्नल आदि शंकर

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभम जायसवाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी निवासी प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक और सेना से सेवानिवृत डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘विद्या वाचस्पति’ को ग्लोबल पीस एंड ह्यूमैनिटी अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। डॉ कर्नल को यह सम्मान उनके प्रारम्भिक जीवन में शिक्षण कार्य के लिए और निरंतर साहित्य सृजन तथा समाजसेवा के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय योगदान के लिये गोल्डेन एरा बुक आफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के द्वारा प्रदान किया गया है।
डॉ. कर्नल मिश्र को डॉक्टरेट की तीन मानद उपाधियाँ, काशी हिन्दी विद्यापीठ से विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि सहित साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में अब तक पाँच सौ पचास से अधिक सम्मान पत्र, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुके हैं। डॉ. मिश्र के अब तक सात काव्य संग्रह, दो लेख संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और 50 से अधिक साझा काव्य संग्रह में भी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं। साथ ही इनकी कविताएं, लेख विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। डॉ. मिश्र के 7 अन्य काव्य संग्रह और लेख संग्रह शीघ्र ही प्रकाशित होने वाले हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA