HomeTrendingड्यूटी के बाद रंगों में डूबी खाकी

ड्यूटी के बाद रंगों में डूबी खाकी

  • ड्यूटी के बाद रंगों में डूबी खाकी

  • रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने खेली होली

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के बाद झाँसी पुलिस ने रिजर्व पुलिस लाइन में आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों ने रंग-गुलाल के बीच खुशियों के इस त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। जनपद में होली का पर्व सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन झाँसी में पुलिस की होली का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी ने सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने में सभी अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही पुलिस बल की सतर्कता, समर्पण और टीमवर्क की सराहना किया। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। रंग, गुलाल और आपसी सौहार्द के माहौल में पुलिस परिवार ने त्योहार की खुशियां साझा कीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read