Homeबांदामहिलाओं के साथ उत्पीड़न हो तो उठायें आवाजः थानाध्यक्ष

महिलाओं के साथ उत्पीड़न हो तो उठायें आवाजः थानाध्यक्ष

महिलाओं के साथ उत्पीड़न हो तो उठायें आवाजः थानाध्यक्ष

लीडर युवतियों को दी गयी 1090 व 112 सेवा की जानकारी
साइबर क्राइम से बचने के दिये गये टिप्स
रूपा गोयल
बांदा। महिला संस्था वनांगना द्वारा चलाए जा रहे गुफ़्तगू मंच की युवा लीडर लड़कियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शहर सहित करबई, छनहरा, गोयरा गांव की 30 नेतृत्वकारी युवतियां शामिल रहीं। कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने परिवार परामर्श केंद्र की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन 1090 और 112 टोल फ्री नंबर के फायदे बताए।

थानाध्यक्ष ने युवतियों से कहा कि अपने साथ या अपने आसपास हिंसा होते हुए देखें तो आवाज उठाएं और नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र में इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की कोई भी समस्या होने पर आप उन्हें महिला थाने ला सकती हैं। यहां पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने के लिए पूरी कोशिश होगी।
नितिन कुमार ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी जिसमें उन्होंने बताया कि इस समय लोग ज्यादातर साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने इससे बचने के लिए कुछ सावधानियां बताईं। वानंगाना संदर्भ समूह अवधेश और शबीना मुमताज़ ने पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए आए हुए अतिथियों को पौधे देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था की शोभा देवी, फरहा खातून के अलावा महिला पुलिसकर्मी रश्मि यादव, दीपिका जैंन, नितिन सोलंकी, सोरेम सोनी आदि शामिल रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read