JAUNPUR NEWS : दिव्यांग संस्थान बक्शा में देश की प्रथम महिला शिक्षिका का मना जन्मदिवस

JAUNPUR NEWS : दिव्यांग संस्थान बक्शा में देश की प्रथम महिला शिक्षिका का मना जन्मदिवस

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्शा में देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले जी की प्रतिमा पर प्रमोद उपाध्याय एवं डॉ प्रमोद सैनी (माली) द्वारा माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने माता सावित्री बाई फुले के चरणों में पुष्प अर्पित कर नमन किया जहां डॉ प्रमोद सैनी ने बताया कि माता सावित्री बाई फुले महात्मा ज्योतिबा फुले जी पत्नी थीं।

फूले जी ने सर्वप्रथम अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले को शिक्षित किया और उनकी पत्नी ने शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात समाज में हो रही बुराइयों से लड़ने के लिए बालिकाओं को शिक्षित करने का संकल्प लिया। फूले जी ने अनेकों संघर्षों को झेलते हुए बालिकाओं को शिक्षित करने बीड़ा उठाया और बालिकाओं के लिए प्रथम स्कूल की स्थापना की बालिकाओ को शिक्षित करने का कार्य किया। उन्हीं की देन है कि आज बालिकाओं ने ट्रेन, जहाज के साथ प्रथानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बनकर देश चलाने का कार्य किया। इस अवसर पर मनोज माली, सोनम यादव, मंजू प्रजापति, विशाल मौर्य, उर्मिला सुल्तान, मास्टर सभाजीत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला