Jaunpur News : भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने दिलायी नशा मुक्ति की शपथ
जौनपुर। भारत विकास परिषद द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध सप्ताह 25 से 31 मई तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तीसरे दिन नगर पालिका कार्यालय में निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश गिरि की अध्यक्षता में कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को तम्बाकू, गुटका, दोहरा एवं धुम्रपान न करने की शपथ दिलाई गई।

अवधेश गिरि ने कहा कि शपथ लेने के बाद आप सभी अपने चिर परिचित को भी तम्बाकू सेवन से रोकने का प्रयास कर उनके जीवन को सुखमय बनायें। डा. गौरव प्रकाश मौर्य ने पोस्टर के माध्यम से विस्तारपूर्वक बताया कि तम्बाकू, दोहरा में पड़े केमिकल से मुख का कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। कैंसर हास्पिटल में तम्बाकू, गुटका सेवन करने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे बचें और नियमित अपने मुंह और दांतों की जांच कराते रहे। धूम्रपान छोड़ना बहुत मुश्किल नहीं है। इसके लिये धैर्य की आवश्यकता है। पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता ने कहा कि धूम्रपान करने से तमाम तरह की बीमारी एवं धन की हानि होती है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शरद शाहू, शिव कुमार गुप्ता, सुजीत गुप्ता, डा. आशुतोष सिंह, संतोष अग्रहरि, अजय श्रीवास्तव, राजदेव प्रजापति आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव दिलीप जायसवाल ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















