HomeJaunpurJaunpur News : ईओ ने अतिक्रमण हटाने के लिये दो दिन का...

Jaunpur News : ईओ ने अतिक्रमण हटाने के लिये दो दिन का दिया मौका

Jaunpur News : ईओ ने अतिक्रमण हटाने के लिये दो दिन का दिया मौका

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर में सड़क व गलियों में नाली पर अतिक्रमण करने वालों पर नगर पंचायत का चाबुक चलने वाला है। ईओ ने अवैध कब्जा करने वालों को कार्रवाई व जुर्माना की चेतावनी दी है।

शुक्रवार की देर शाम अतिक्रमण हटाने, पॉलिथीन मुक्त नगर व स्वच्छता को लेकर ईओ के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक में लिये गये निर्णय के क्रम में ईओ बृजकिशोर सिंह गौर के नेतृत्व में रैली निकाली गई। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि दो दिनों में नगर पंचायत की जमीन, सड़क, गली, नाली पर से अवैध कब्जा, छप्पर आदि हटा लें और पूरे नगर को पॉलिथीन मुक्त करना है। कोई दुकानदार पॉलिथीन का उपयोग न करें अन्यथा कार्रवाई होगी और जुर्माना भी लगेगा। मकान का मलबा सड़क पर न डालें। 75 माइक्रॉन से नीचे सभी प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलीथीन) तथा थर्माकोल से बने बर्तन चम्मच, कटोरी, गिलास, प्लेट आदि का प्रयोग न किया जाय। इस दौरान ईओ ने बाजार में आए हुए लोगों से घरों से सामान लेने के लिये थैला लेकर निकलने की अपील किया। उन्होंने कहा कि दुकानदार पालीथीन में सामान देते पाये गये तो कार्रवाई व जुर्माना होगा। इस दौरान नगर पंचायत के मनोज कुमार चौरसिया, प्रवेश सिंह, राजेश उमरवैश्य, नसीम खान आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read