HomeJaunpurJaunpur News : विद्यार्थी रोजगार के साथ राष्ट्र निर्माण के लिये करें...

Jaunpur News : विद्यार्थी रोजगार के साथ राष्ट्र निर्माण के लिये करें कामः प्रो. सतोष

Jaunpur News : विद्यार्थी रोजगार के साथ राष्ट्र निर्माण के लिये करें कामः प्रो. सतोष

विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व को निखारेंः प्रो. निर्मला
पुरातन छात्रों से मिलकर विश्वविद्यालय के छात्रों के खिले चेहरे
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय एलुमिनी मीट का आयोजन किया गया।

यह आयोजन पूर्वांचल यूनिवर्सिटी एल्युमुनी एसोसिएशन (पूआ) द्वारा आयोजित किया गया था। पुरातन छात्रों को देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और उत्साह का संचार महसूस करने लगे। मुख्य अतिथि एवं पुरातन छात्र काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के डा. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी रोजगार के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के लिये काम करें। इसके लिये उन्हें प्रेरित करना विश्वविद्यालय का भी दायित्व है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना चाहिये। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि हर व्यक्ति अपने आप में अनोखा है। उसकी अपनी अलग पहचान होती है। वह अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करें। किसी दूसरे की नकल न करें, जब आपका काम अच्छा होगा तो मातृशक्ति का सम्मान अपने आप आगे बढ़ता है और उस संस्था का नाम रोशन होता है। उन्होंने मोहम्मद जायसी द्वारा रचित महाकाव्य पद्मावत के बारहमासा का जिक्र कर बचपन की पुरानी यादें ताजा कर दीं। यह रचना उन पर सटीक बैठती थी जो पुरातन छात्र यहां आकर महसूस कर रहे थे।

पूआ एसोसिएशन के सचिव और विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेन्द्र कुमार ने कहा कि पद को कर्तव्य से जोड़ने से समस्या का समाधान हो जाता है। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत डा. आशुतोष सिंह और विषय प्रवर्तन एसोसिएशन के बारे में विस्तृत परिचय प्रो. राजेश शर्मा ने दिया। समारोह का संचालन प्रोफेसर मुराद अली और धन्यवाद ज्ञापन डा. एसपी तिवारी ने किया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डा. रसिकेश ने बताया कि पूआ और यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने में एक सेतु का काम करेगा। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, बबिता सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. वन्दना राय, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. राम नारायण, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. सन्दीप सिंह, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. रवि प्रकाश, प्रो. सुरजीत यादव, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. नुपुर तिवारी, डा. मनोज मिश्र, डा. रसिकेश, डा. प्रमोद कुमार यादव, डा. सुनील कुमार, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. नीतेश जायसवाल, डा. पुनीत धवन, डा. श्याम कन्हैया सिंह, डा. श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read