प्रेक्षक ने बियर और मॉडल शाप का किया निरीक्षण
अंकित सक्सेना
बदायूँ। प्रेक्षक सदर विधानसभा आईएएस कौशिक हल्दर ने तहसील सदर की देशी विदेशी, बियर और मॉडल शाप का सघन निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने देशी, विदेशी, बियर लोटनपुरा और मॉडल शाप अनेजा मार्केट का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रेक्षक ने बार का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने विभागीय एप से क्यू आर कोड को चेक किया।

प्रेक्षकने मतदान ख़त्म होने के 48 घंटे पूर्व दुकानो का सख़्ती के साथ बंदी करने के निर्देश दिए और किसी भी क्रेता को बल्क में ज्यदा शराब की बिक्री न करने के निर्देश दिए। इस दौरान ज़िला आबकारी अधिकारी राज कुमार, आबकारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, रोहित शर्मा रहे। इसके अतिरिक्त जिले में आबकारी विभाग ने दबिश कर कुल 08 अभियोग पंजीकृत किया और कुल 550 लीटर शराब बरामद की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











