पुष्पा फिल्म का एक डायलॉग चुनावी दिनों में जनपदवासी के सिर चढ़कर बोल रहा है यह बोल, पढे पूरी खबर…
देवरिया (पीएमए)। पुष्पा फिल्म का एक डायलॉग इन दिनों यूपी के देवरिया में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसकी लाइनें कुछ इस तरह से है “पुष्पा” जानकर फ्लावर समझा क्या मैं फायर है” इसी तर्ज पर जिस पुष्पा शाही को फ्लावर समझ कर भाजपा ने टिकट काट दिया था अब वह फायर बनकर बसपा के टिकट से चुनाव के मैदान में कूद गई हैं. जी हम बात कर रहे हैं देवरिया जिले के रामपुर कारखाना विधानसभा सीट से भाजपा से बागी और बसपा से प्रत्याशी “पुष्पा शाही” की जब पुष्पा बीएसपी से टिकट लेकर अपने विधानसभा रामपुर कारखाना के एक चौराहे पर पहुंची तो बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

वही पुष्पा शाही ने बताया कि हमें बहन मायावती ने एक महिला का दर्द समझकर मुझे टिकट दिया है वही रोते हुए पुष्पा शाही ने मीडिया से बताया कि भाजपा ने मुझे टिकट न देकर अन्याय किया है इस बार हम जीत हासिल कर विधानसभा में पहुंचुगी गौरतलब है कि पुष्पा शाही के पति गिरजेश शाही उर्फ (गुड्डू) उस समय से चुनाव लड़ रहे है जब 2012 में रामपुर कारखाना विधानसभा का गठन हुआ तब से निर्दलीय चुनाव लड़ते आ रहे हैं सन 2012 में ने 2019 मैं बीजेपी का दामन थामा था और BJP ने इनको आश्वासन दिया था कि 2022 के चुनाव में आपको BJP से टिकट दिया जाएगा।
शाही अपनी पत्नी पुष्पा शाही लिए 2022 में बीजेपी से टिकट मांग रहे थे लेकिन बीजेपी ने इनको टिकट नहीं दिया और रामपुर विधानसभा से सुरेंद्र चौरसिया को BJP से उम्मीदवार बना दिया जिसके बाद से गिरिजेश शाही बागी हो गए और अपने गांव नौतन में सैकड़ों समर्थकों के साथ यह निर्णय लिया कि अब हम बागी होकर चुनाव लड़ेंगे उस भारी भीड़ के दौरान उनकी पत्नी पुष्पा शाही फूट फूट फूट कर खूब रोई थी इनको जनता का खूब समर्थन मिला तभी इनको बीएसपी से टिकट मिला है गिरिजेश शाही एक सामाजिक व्यक्ति हैं और गरीबों का दुख दर्द समझते हैं पूरी जनता इनके साथ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









