HomeTrendingलौह पुरूष की जयन्ती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह...

लौह पुरूष की जयन्ती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

  • लौह पुरूष की जयन्ती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयुक्त कार्यालय महाराजा सुहेलदेव सभागार गोण्डा में मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह किया गया। समारोह में मण्डलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने, देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
मण्डलायुक्त ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने अपनी अद्वितीय राजनीतिक दूरदर्शिता एवं दृढ़ संकल्प से देश की रियासतों का एकीकरण कर स्वतंत्र भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
अंत में सरदार पटेल के राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन मीनू राणा, अपर आयुक्त न्यायिक राजेश यादव, संयुक्त विकास आयुक्त राकेश पाण्डेय आयुक्त कार्यालय के समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read