HomeTrendingपुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलायी शपथ

पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलायी शपथ

  • पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलायी शपथ

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके अपने कार्यालय में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा इसे सुदृढ़ करने के लिए स्वयं को समर्पित रखने का संकल्प लिया। शपथ के दौरान सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देश की एकता और सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान एवं देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read