Homeरायबरेलीसर्वोदय नगर आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया पोषण सप्ताह

सर्वोदय नगर आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया पोषण सप्ताह

सर्वोदय नगर आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया पोषण सप्ताह

संदीप पाण्डेय
रायबरेली। पोषण माह के अन्तर्गत छठां पोषण सप्ताह मनाया गया जहां रायबरेली जिले के डीपीओ शरद त्रिपाठी सीडीपीओ सुरेन्द्र यादव व सुपरवाइजर संध्या श्रीवास्तव समेत आंगनवाडी प्रियंका सिंह, लीना पांडेय, बीना सिंह, स्नेहा सिंह, रचना श्रीवास्तव, कुसुम त्रिवेदी, संगीता सिंह, रेनू, मधुलता मिश्रा, शारदा देवी, सुमन, सहायिका मनोज सिंह व पोषण सप्ताह के कार्यक्रम में आई गर्भवती व धात्री महिलाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान रायबरेली जिला आंगनवाडी के मुखिया शरद त्रिपाठी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व नौनिहालों का अन्नप्राशन किया जाता है। उन्होंने आई हुई समस्त महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए नियमित आहार लेने व उपयुक्त मात्रा में फल व सब्जी इत्यादि लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर सीडीपीओ सुरेन्द्र यादव, सुपरवाइजर संध्या श्रीवास्तव समेत आंगनवाडी कार्यकत्री प्रियंका सिंह, सहायिका मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read